खरगे ने ‘आस्था का मजाक उड़ाया’

mallikarjun-kharge
Congress president Mallikarjun Kharge speaks during celebrations after the party's win in Karnataka Assembly elections, in Bengaluru | PTI
महाकुंभ में संगम पर डुबकी लगाने वाले भाजपा नेताओं पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाजपा ने आलोचना की और पार्टी ने उनकी टिप्पणियों को सनातन विरोधी बताया और राहुल गांधी व सोनिया गांधी की ओर से माफी की मांग की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह टिप्पणी उस दिन आई जिस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में डुबकी लगाई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने खरगे पर महाकुंभ के प्रति लोगों की श्रद्धा का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि यह हजारों वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक रहा है।

मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता कैमरों के लिए संगम में डुबकी लगाने के लिए एक दूसरे से होड़ कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया था कि क्या उनके डुबकी लगाने से देश से गरीबी मिट जाएगी। साथ ही कहा था कि अगर कोई आहत हुआ है तो वह माफी मांगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *