चीन और भारत के रिश्तों पर जमी तकरार वाली बर्फ अब धीरे-धीरे पिघलने लगी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे हैं जहां उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। पिछले महीने विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत वांग यी और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बीच वार्ता हुई थी। वांग ने कहा कि संबंध तेजी से बेहतर हो रहे हैं।
भारत-चीन के रिश्तों में कम हो रही दरार