हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2025 में मौनी अमावस्या 29 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है और इसे सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन लोग मौन व्रत का पालन करते हैं और स्नान-ध्यान करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यों मनाई जाती है मौनी अमावस्या और इस दिन क्या करना चाहिए. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मौनी अमावस्या को गंगा स्नान और दान-पुण्य का दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने पूर्वों का पिंडदान भी करते हैं। ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है और साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को