पटना : पसंद टीवी प्रतुस्ती भोजपुरी सिंगिंग रियलिटी शो “थमस अप माटी के लाल सुपरस्टार” का ऑडिशन भारत के अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है। दिल्ली से शुरू हुआ यह सफर मुंबई और वाराणसी के बाद अब पटना पहुंच चुका है। पटना के इस ऑडिशन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शो के जज विजय चौहान, शिल्पी राज, मनोहर सिंह और अमृता दीक्षित ने बारीकी से सभी प्रतिभागियों का चयन किया। इस मंच पर पूरे भारत से कलाकार अपनी गायकी की प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे मेगा ऑडिशन के लिए सिर्फ 24 प्रतिभागियों का चयन करना जजों के लिए एक कठिन चुनौती साबित हो रही है।
“थमस अप माटी के लाल सुपरस्टार” का लाल अपनी माटी के ख़ुशबू के साथ पारंपरिक पर आधारित शो बहुत ही ग्रैंड एवं लेविस भव्यता के साथ ऑडीशन का शूटिंग हो रहा है, २१ मार्च से शो पसंद टीवी पर प्रसारित हो रहा है, “थमस अप माटी के लाल सुपरस्टार” सप्ताह में दो दिन शुक्रवार एवं शनिवार रात 8 बजे केवल पसंद टीवी पर आ रहा है.
शो के प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव (सबरंग फिल्म प्रोडक्शन) का कहना है कि यह शो भोजपुरी रियलिटी शोज़ में एक नई मिसाल कायम करेगा। प्रतिभागियों में इस शो को लेकर जबरदस्त उत्साह है क्योंकि पहली बार भोजपुरी भाषा में इतना बड़े स्तर पर गायन प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है।0जो भी प्रतिभागी मुंबई मेगा ऑडिशन के लिए चयनित हो रहे हैं, वे अपनी सफलता से बेहद खुश हैं और इसे अपने सपनों के पूरे होने जैसा मान रहे हैं।
इसको लेकर विजय चौहान (गायक और जज) ने कहा कि भोजपुरी संगीत को नया आयाम देने के लिए यह शो एक बेहतरीन मंच है। पटना के ऑडिशन में जबरदस्त टैलेंट देखने को मिला। हम उम्मीद करते हैं कि यह शो भोजपुरी इंडस्ट्री में एक मिसाल बनेगा और नए कलाकारों को बड़ा मंच देगा। मनोहर सिंह (गायक) ने कहा कि प्रतिभागियों की लगन और मेहनत देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं। यहां कई ऐसे कलाकार मिले, जिनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। हमें 24 बेहतरीन आवाज़ों को चुनना है, जो अपने आप में बहुत मुश्किल काम है। शिल्पी राज (लोकप्रिय भोजपुरी गायिका) ने कहा कि भोजपुरी संगीत को आगे ले जाने के लिए इस तरह के मंच बहुत ज़रूरी हैं। पटना के ऑडिशन में शानदार टैलेंट देखने को मिला। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हम इस शो के माध्यम से असली ‘माटी के लाल’ को चुन रहे हैं। अमृता दीक्षित (गायिका और जज) ने कहा कि पटना में जिस तरह से युवा कलाकारों ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा, वह वाकई काबिले तारीफ है। यह शो भोजपुरी गायन प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां से निकले कलाकार भोजपुरी संगीत जगत में एक नया इतिहास रचेंगे।