विराट कोहली की 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हो रही है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के अंतिम ग्रुप डी मैच में वह दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं। इस मुकाबले की शुरुआत 30 जनवरी से होगी और यह 2 फरवरी तक खेला जाएगा। विराट कोहली ने 20 जनवरी को दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली को मैच के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित किया था। अब अगले मैच के लिए दिल्ली टीम का एलान भी हो गया है।
Virat Kohli की 13 साल बाद रणजी में वापसी