इसरो (ISRO) ने बताया कि उसके रॉकेट जीएसएलवी-एफ15 का सैटेलाइट एनवीएस-02 के साथ इंटीग्रेशन पूरा हो गया है। यह रॉकेट, जिसमें स्वदेशी क्रायोजेनिक स्टेज है, 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस रॉकेट पर सैटेलाइट एनवीएस-02 होगा। यह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 100वां मिशन होगा। इस मिशन के पीछे की अद्भुत टीमवर्क की एक झलक देखें। इसरो ने बताया कि, लॉन्च के काउंटडाउन में 3 दिन से कम बचे हैं!
ISRO – ‘जीएसएलवी-एफ15 का इंटीग्रेशन पूरा’