डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत, चीन और ब्राजील पर टैरिफ को लेकर निशाना साधा है। ट्रंप ने तीनों देशों को ‘जबरदस्त टैरिफ-निर्माता’ करार दिया और कहा कि उनकी सरकार तीनों को अब और मनमानी नहीं करने देगी।
ट्रंप ने इसी के साथ घोषणा की कि हम ऐसा अब और नहीं होने देंगे क्योंकि हम अमेरिका को प्राथमिकता देंगे।
फ्लोरिडा रिट्रीट में हाउस रिपब्लिकन से बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि तीनों देश तेजी से प्रभावशाली होते जा रहे ब्रिक्स ब्लॉक के संस्थापक सदस्य हैं और केवल अपने हित देख रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अपने सर्वोत्तम हितों के लिए तीनों देश हमें नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं।